पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में अपहरण के मामले में दर्ज आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। वृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने प्रेमनारायण पुत्र नाह्नक निवासी सलखन, उर्मिला पुत्री रामसिंह निवासी रजखड़ को साढ़े 11 बजे हाथीनाला तिराहे से गिरफ्तार कर 363, 366 के तहत जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार, आरती वर्मा कांस्टेबल की टीम ने गिरफ्तार किया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]