तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय कृषि विभाग के उपसंभाग के सभागार में कृषि सूचना तंत्र के सुद्रीकरण एवं जागरूकता योजना के तहत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वृहस्पतिवार को कृषि सूचना तंत्र के सुद्रीकरण एवं जागरूकता योजना कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी ने किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा खेती की नवीन तकनीकों यंत्रीकरण, खेत तालाब योजना, सोलर पंप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सम्बंधित जानकारी दिया। इस अवसर पर कृषक देवता सिंह, रामेश्वर गुप्ता, गौरी शंकर कुशवाहा, कृष्ण मोहन के साथ कृषि विभाग के डॉ सुधीर खन्ना, किरण, धर्मेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार सैनी, नागेश्वर प्रसाद, विनय सिंह सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे l






