केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
सड़क बन जाने से स्थानीय ग्रामीण राहगीरों एवं वाहनों की आवागमन में सुविधा होगी: पंसस अजीमा खातून।
केतार : केतार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर पंचायत के ग्राम ताली में शुक्रवार को 15वें वित्त से पंचायत समिति मद्द से पीसीसी सड़क का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी एवं संबंधित पंचायत समिति सदस्य अजीमा खातून के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात नारियल तोड़कर किया गया। उक्त सड़क काफी जर्जर एवं बदहाल स्थिति में होने के कारण पंचायत समिति सदस्य अजीमा खातून के अथक प्रयास से नंदू साह के घर से अशोक साह के घर होते हुए मोड़ तक पीसीसी निर्माण कार्य 1 एक लाख 52 हजार 300 सौ रु की लागत से कराया जा रहा है। यह सड़क बन जाने से स्थानीय ग्रामीण राहगीरों एवं वाहनों को आवागमन करने में काफी सहूलियत होगी जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी हर्ष देखा गया। वहीं प्रमुख चंद्रावती देवी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र की रोड, नाली, शिक्षा अन्य सभी समस्या का निदान धीरे धीरे की जा रही है, आने वाले समय में केतार प्रखंड विकास की ऊंचाइयों पर होगी। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, उदय प्रसाद, इम्तेयाज आलम, उप मुखिया दयानंद विश्वकर्मा, वार्ड सदस्य फुल कुमारी देवी, प्रभा देवी, मनोज साह, कमलेश गुप्ता, गांव के वरिष्ठ बुजुर्ग सुग्रीम साह, रामचंद्र सिंह, हरिदास साह, नारायण सेठ , प्रदीप सिंह, ब्रह्मदेव कुमार गुप्ता, डॉक्टर मंटू गुप्ता, अनुज गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, सुजीत गुप्ता, नंदू साह अन्य उपस्थित थे।






