बीआरडीपीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। स्थानीय बीआरडीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत क्विज प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया। जिसमें उपेंद्र कुमार बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम, रामबली बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा दीप्ति गुप्ता बीएससी द्वितीय सेमेस्टर व शुभम बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ मिथिलेश कुमार गौतम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा यात्रा के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ विवेकानंद, डॉ अंकिता चंद्रा, डॉ राजेश कुमार, यादव, डॉ श्रद्धा पांडेय, डॉ मालती, डॉ गीता ने क्विज कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निभाई।

Leave a Comment