तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
देवरिया
जहाँ प्रदेश की योगी सरकार पुलिसिंग व्ययवस्था को सुधारने में लगी है वही कुछ पुलिसकर्मी योगी सरकार को बदनाम करने में लगे है ।ऐसा ही एक मामला देवरिया से आया है जहाँ अंधेरी रात में दो पुलिसकर्मी दो मोटरसाइकिल से दौड़ाकर रोकते है और दोनों पैर से दिव्यांग व्यक्ति की जमकर पिटाई कर देते है ।
देवरिया पुलिस की शर्मशार कर देने वाली करतूत आई सामने
दोनों पैरों से दिव्यांग युवक सचिन सिंह को बेरहमी से पीटा
दिव्यांग ने माँगा पानी तो मिले थप्पड़ और गालियाँ
देवरिया के रूद्रपुर का मामला कल देर रात 2 पुलिसवालों ने की बेरहमी से पिटाई वीडियो वायरल
अपनी जान बचाकर भागे दिव्यांग को दौड़ाकर पकड़ा की अभद्रता
दिव्यांग ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की माँग की ।






