तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
मुरादाबाद: सोशल मीडिया पर लाइव आने के बाद भाजपा नेता ने पुलिस प्रशासन और भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए मंदिर में जाकर खाया जहरीला पदार्थ,जहरीले पदार्थ के सेवन करने से भाजपा नेता की बिगड़ी हालत, 4 दिन पूर्व मंदिर मैं हुए विवाद में परिवार वालों से और ख़ुदको से मारपीट करने का लगया आरोप, जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद हालत बढ़ने पर गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर की पूछताछ, ग्राम लाडलावाला की घटना बताई जा रही है ।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसा प्रकरण आया सामने जिससे भाजपा कार्यकर्ता अपनी ही सरकार में जहर खाने को हो रहे मजबूर भाजपा सरकार में ही भाजपा कार्यकर्ता ही पुलिस से हो रहे प्रताड़ित-
देखिये इस वीडियो में कैसे एक भाजपा कार्यकर्ता अपनी ही सरकार में न्याय न मिलने पर जहर खाकर मरने पर मजबूर होता है ।
जहरीला पदार्थ सेवन करने से पहले इस कार्यकर्ता ने सबसे अपील भी की है कोई भाजपा का कार्यकर्ता न बने क्योंकि सबसे अधिक शोषण अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं का ही कर रहे है ।।
इस मार्मिक वीडियो ने तमाम कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओ को सोचने पर विवश कर दिया है ।।।
पुलिस अधीक्षक देहात सन्दीप कुमार मीणा जी ने बताया कि मार पिटाई की सूचना मिली है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।अभी पीड़ित खतरे से बाहर है तत्काल अस्पताल ले जाने से अब उन्हें कोई खतरा नही है ।






