बुथ स्तर पर आईं टी,शोसल मीडिया प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के
गाजीपुर सदर पश्चिमी, गाजीपुर नगर,मनिहारी प्रथम, मनिहारी द्वितीय, सुहवल,सदर पुर्वी मंडलों के बुथ अध्यक्षों, बुथों पर मन की बात कार्यक्रम के प्रमुखों तथा बुथ स्तर पर आईं टी,शोसल मीडिया प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आज
भिन्न-भिन्न जगहों पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, विस्तारक रविप्रकाश, महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, विधानसभा सदर, जखनियां और जंगीपुर के प्रभारी एवं संयोजकों के उपस्थिति में हुई।
सदर पश्चिमी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष गोपाल राय की अध्यक्षता में महराजगंज हीरा पैलेस में सम्पन्न हुई ।जिसको सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रधान सेवा समर्पित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त है।
पुर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर है तथा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो से कार्यकर्ताओं में कार्य करने की शैली तथा संगठन क्षमता में भी वृद्धि हुई है।
बैठक में विस्तारक रवि प्रकाश, विधानसभा प्रभारी रामनरेश कुशवाहा, संयोजक सुरेश बिन्द, अच्छे लाल गुप्ता, नीतीश दूबे,मनोज बिंद मुरली कुशवाहा मुरली कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे।
शादीयाबाद।शादीयाबाद महाविद्यालय अकरांव पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज राजभर की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, विधानसभा विस्तारक रवि प्रकाश , विधानसभा संयोजक डा मुराहू राजभर सहित सभी सम्मानित गण उपस्थित रहे।
विधानसभा जंगीपुर के सुहवल मंडल की लोकसभा प्रवास योजना के निमित्त बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद राय की अध्यक्षता में मेदनीपुर स्थित सती अनुसुइया इंटर कॉलेज पर सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय व विधानसभा प्रभारी अजय उपाध्याय थे। बैठक में विधानसभा संयोजक मनोज सिंह, मंडल प्रभारी सुनील सिंह, मिडिया संयोजक प्रमोद राय, सोशल मीडिया संयोजक अमित तिवारी,मेठ बिंद, प्रफुल्ल चंद्र राय, राधेश्याम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Comment