राजस्व परिषद के चेयरमैन ने तहसील के किया मुआयना

IMG-20230813-WA0013

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

लम्बित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने के दिये निर्देश

दुद्धी,सोनभद्र- राजस्व परिषद उप्र के चेयरमैन मित्तल ने शनिवार को तहसील का विधिवत मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने तहसील के अभिलेखागार, नजारत,न्यायालय तहसीलदार , रजिस्ट्रार कानूनगो ऑफिस, कंप्यूटरीकृत खतौनी कक्ष समेत एक एक विभागों का मुआयना किया। इस बीच कई स्थानों पर उन्होंने संबंधित कर्मियों से पूछताछ भी की। अन्त में उप जिलाधिकारी के चेम्बर में बैठकर डीएम, एसडीएम व तहसीलदार से राजस्व से संबंधित मुकदमों की जानकारी। इस दरम्यान उन्होंने कई पुरानी फाइलें भी तलब की। लम्बित राजस्व मुकदमों की लम्बी फेहरिस्त देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की और तेजी से निस्तारण के निर्देश दिये।
पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लम्बित मुकदमों की संख्या ज्यादा है। जिसके लिये जिलाधिकारी ने शीघ्र ही पुराने लंबित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने हेतु आश्वस्त किया है। इसके अलावा रियलटाइम खतौनी एवं वरासत का काम ठीक से चल रहा है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि एसडीएम प्रशासन व न्यायिक के दो पद में एसडीएम न्यायिक का एक पद और एक नायब तहसीलदार का पद रिक्त है, जिसकी नियुक्ति शीघ्र कराई जायेगी। दोनों नियुक्ति होने के बाद लम्बित मुकदमों की संख्या में कमी आयेगी।

About the Author

Leave a Reply