अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन

IMG-20230815-WA0026

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार दिन सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन मुखिया प्रमोद कुमार की उपस्थिति किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव मानने को लेकर पूरी शानो शौकत से विद्यालय के छात्र छात्राओं ने तिरंगा झंडा लहराते हुए बन्दे मातरम भारत माता कि जय डीजे की धुन पर प्रभात फेरी लोहिया समता उच्च विधालय से कर्पूरी गेट से होते हुए बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर बजार चौक से मध्य विद्यालय होते हुए पुनः लोहिया समता हाई स्कूल में समाप्ति किया गया। मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि।भारतीय इतिहास के वो समय जब हमारा देश अंग्रेजों के बंधन में था, हमारे पूर्वजों ने असंख्य संघर्षों के बाद आजादी की प्राप्ति के लिए लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने अपनी जान और ताकत से ब्रिटिश साम्राज्य को हराकर इस दिन को साकार किया जब हम आजाद हुए। इसी महान घटना को याद करते हुए, हम आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हैं। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि हमारे देश की स्वतंत्रता को कठिनाइयों के बावजूद हासिल किया जा सकता है और हमें इसकी रक्षा करने का जबरदस्त दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। वहीं प्रधानाध्यापक दिलेश मेहता ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हम अपने नवयुवकों को एक मार्गदर्शक भूमिका प्रदान करते हैं। हमें यह याद दिलाना चाहिए कि हमारा देश एक विशाल परिवार है और हम सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर समृद्धि और समानता के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए संगठित रहें। इससे हमारा राष्ट्रीय एकता और सामरिक भाव सुदृढ़ होता है, जो हमें आगे बढ़ने में सहायता करता है।

About the Author

Leave a Reply