पूरे प्रदेश में आईजीआरएस निस्तारण में सोनभद्र को मिला प्रथम स्थान, जनपद के 16 थाना में पिपरी का भी स्थान-

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

पिपरी – सोनभद्र

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गुणवत्ता परक पुलिस प्रणाली को चुस्त करने में लगी हुई है इसी क्रम में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद सोनभद्र को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ।

वही आम जनमानस में जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह की चहुँओर भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है , पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार के IGRS पोर्टल पर माह अगस्त में प्राप्त जनमानस की शिकायतों को नियत समय में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के लिए सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल रहकर कुल 115 अंक में से 115 अंक प्राप्त किया । समय-समय पर अधिकारियों द्वारा समीक्षा कर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में आ रही कमियों को दूर किया गया तथा आईजीआरएस सेल में नियुक्त कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। शासन के मंशानुरूप अधिक लगन व मेहनत से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया गया तथा सोनभद्र पुलिस आगे भी प्रत्येक क्षेत्र में इसी तरह से निरंतर कार्य करती रहेगी।
जनपद के 16 थानों 1. महिला थाना रॉबर्ट्सगंज 2. थाना अनपरा 3. थाना रामपुर बरकोनिया 4. थाना पिपरी 5. थाना करमा 6. थाना म्योरपुर 7. थाना शाहगंज 8. थाना रॉबर्ट्सगंज 9. थाना कोन 10. थाना रायपुर 11. थाना बीजपुर 12. थाना चोपन 13. थाना विण्ढमगंज 14. थाना घोरावल 15. थाना बभनी 16. थाना जुगैल ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के थानों की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं

जिन थानों की प्रथम रैंक आयी है उनके सीसीटीएनएस कर्मी को सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा प्रसस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी आईजीआरएस कर्मियों की सराहना की गई।

Leave a Comment