चोपन थानान्तर्गत चार पत्रकारों पर हुए हमले में जीआरपी मिर्जापुर द्वारा दर्ज किया मुक़दमा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

कोल माफियाओं की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की उठने लगी मांग अब देखना यह है कि क्या इन मनबढ़ दबंग कोल माफियाओं पर सरकार कोई कार्यवाही करेगी या बस खानापूर्ति तक ही सीमित रह जायेगा सारा मामला किसी ठंडे बस्ते में जायेगा या फिर कड़ी कार्यवाही होगी।

सोनभद्र के चोपन थानान्तर्गत सलई बनवाँ रेलवे-स्टेशन पर कई दशकों से चलता था तारकोल तेल का मिलावट मे अब आया है नया मोड? चोपन के चार पत्रकारों पर जान लेवा हमले मामले मे हुआ मुक़दमा दर्ज जीआरपी मिर्जापुर थाना में दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि सत्यदेव पाण्डेय पुत्र स्व0 दया शंकर पाण्डेय निवासी-ग्राम चोपन थाना- चोपन जनपद सोनभद्र ने प्रार्थना पत्र देकर थाना जी आर पी मिर्जापुर क्राइम नंबर- 119 सन् 2023 धारा- 147, 323, 504, 506 आई पी सी अभियुक्त मे मनोज यादव पिता का नाम अज्ञात सलाइबनवा ग्राम कोटा, उत्तर प्रदेश, भारत चोपन, सोनभद। शिवा यादव पिता का नाम अज्ञात सलाइबनवा ग्राम कोटा, चोपन, सोनभद उत्तर प्रदेश, भारत। तिवारी पिता का नाम अज्ञात सलाइबनवा ग्राम कोटा, चोपन, सोनभद उत्तर प्रदेश, भारत व 8-9 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पिता का नाम अज्ञात निवासी-सोनभद, उत्तर प्रदेश, भारत। थानाध्यक्ष राजकीय रेलवे पुलिस मिर्जापुर, पूर्व मध्य रेल धनबाद।

खबर करने के दौरान स्टेशन परिसर में कोल खनन माफियाओं द्वारा रखे गुर्गे द्वारा पत्रकारों के साथ खबर के दौरान की गयी मारपीट व गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में महोदय, प्रार्थना पत्र द्वारा अवगत कराना है कि हम प्रार्थी सत्यदेव पाण्डेय पुत्र स्व0 दयाराम पाण्डेय अपने पत्रकार साथी प्रमोद कुमार भारतीय, अमलेश सोनकर, कामेश्वर विश्वकर्मा निवासीगण थाना चोपन, परगना अगोरी, तहसील ओबरा, जनपद सोनभद दिनांक 27.08.2023 को दोपहर लगभग 02.00 बजे राष्ट्रीय खबर बन चुकी करोड़ो की अवैध कोयले की काला बाजारी की खबर कवरेज करने सलाइबनवा रेल स्टेशन कोल साइडिंग पर जा रहे थे रेलवे स्टेशन सलाईबनवा पहुंचे ही थे कि तभी हम लोगो की प्रेस आईडी देखकर स्टेशन के इर्द गिर्द घूम रहे साइड पर कोल माफिया विकास चौबे द्वारा रखे गये दर्जनो की संख्या में गुंडे हम सभी पत्रकारो को घेर लिये और गाली गलौज व मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी और कहने लगे कि भाग जाओ दुबारा आये तो जिन्दा नही बचोगे। इस दौरान प्रार्थी का मोबाइल भी छीन कर कवरेज किये हुये घटना स्थल वीडियो भी डिलेट कर दिये। स्टेशन मास्टर और कुछ लोगो के बीच बचाव करने पर किसी तरह से हम लोगो का मोबाइल मिला और वहाँ से जान बचाते हुये किसी तरह बच के भागे, हम प्रार्थी को काफी अंदरुनी चोटे आई जिससे हमारे साथियो द्वारा चोपन निजी हास्पिटल में भर्ती करवाया गया। हमला करने वाले व्यक्ति काफी सरहग किस्म के है जिसमे से हम लोग 3 लोगो को जानते है 1- मनोज यादव 2- शिवा यादव व 3- तिवारी निवासीगण सलाईबनवा ग्राम कोटा, थाना चोपन जनपद सोनभद्र और बाकी को सामने आने पर पहचान लेगे।

महोदय स्टेशन परिसर मे कोल माफियाओ के गुण्डे दर्जनो की संख्या मे घुमते रहते है ना इन्हे स्थानीय प्रशासन का डर है ना ही रेल प्रशासन का स्थानिय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि ये सब स्टेशन पर यात्रियों के साथ भी दुर्व्यवहार करते है इससे रेल प्रशासन की छवि खराब हो रही है। निवेदन है कि प्रार्थीगण का प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर. प्रकरण की जाँच कर दोषियो को उचित कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे। जिससे रेलवे स्टेशन परिसर और रेल प्रशासन की छवि बनी रहे। आपकी महान कृपा होगी। दिनांक 03/09/2023 प्रार्थीगण सत्यदेव पाण्डये 9125366930, अमलेश कुमार 9140042007, प्रमोद कुमार भारतीय 9565003192, कामेश्वर 9696915271 थे। अब देखना है कि क्या जीआरपी पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]