तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
भारतीय जनता पार्टी के सोनभद्र जिले के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता को बनाए जाने पर दुद्धी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा दुद्धी तहसील तिराहे पर आतिशबाजी कर वह एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई इस उपरांत मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने कहा नंदलाल गुप्ता जी को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व मिलने पर सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष है ! नंदलाल लंबे समय से संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।राजकीय महाविद्यालय दुद्धी से छात्र राजनीति की शुरुआत कर लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में अपना समय समाज व संगठन को दिया।विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री से लेकर मोर्चा के प्रदेश मंत्री तक नंदलाल विभिन्न जनपदों में कार्य कर चुके हैं।दुद्धी विधानसभा के रहने वाले नंदलाल एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर लगातार समाज एवं संगठन में कार्य कर रहे हैं।जिस के फलस्वरूप भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जनपद सोनभद्र के संगठन की जिम्मेदारी सौपी है।निश्चित ही नंदलाल के नेतृत्व में भाजपा सोनभद्र संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम फहराएगी ।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र अग्रहरि मनोज मिश्रा एड० जिलामंत्री दिलीप पांडे मण्डल उपाध्यक्ष राहुल अग्रहरि मनोज तिवारी शक्तिकेन्द्र प्रभारी संजू तिवारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह मनीष जायसवाल भाजयुमो संयोजक अजय चन्द्रवंशी कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी मोहित अग्रहरि आनंद अग्रहरी शक्तिकेन्द्र संयोजक रूपेश जौहरी सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।।






