इनर व्हील क्लब रेणुकूट ने समन्वय विद्या मंदिर में पढ़ रही छात्राओं को माहवारी के समय रखने वाली स्वच्छता के लिए किया जागरूक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

रेणुकूट – सोनभद्र
इनरव्हील क्लब ने समन्वय विद्या मंदिर के कक्षा 5 से 8 तक की छात्राओं को एकत्रित किया और उनको महावारी में होने वाली समस्याओं से बचने का तथा उस समय स्वच्छता का कैसे ध्यान रखा जाए इसके विषय में जानकारी दी गई और और साथ ही सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल करने के लिए भी समझाया गया। आज हमारे समाज में बढ़ते हुए क्राइम को ध्यान में रखते हुए क्लब अध्यक्षा विनीत बंसल जी ने छात्राओं को गुड टच और बेड टच के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी ताकि भविष्य में वह इस बात को ध्यान रखें और गलत लोगों की संगत से बच सके। सभी छात्राओं को सैनिटरी पैड्स दिए गए और साथ में रिफ्रेशमेंट के रूप में बिस्किट भी बांटे गए । क्लब की सारी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया जिसमें विनीता बंसल, उदिता बनर्जी ,प्रमिला पोद्दार, सारिका मावांडिया, ममता अग्रवाल ,रूपाली कलंत्री, रश्मि पंवार, संध्या सिंह, ललित अग्रवाल ,सरिता अग्रवाल, संगीता शर्मा और संध्या जायसवाल शामिल थी ।

Leave a Comment