नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल जी के दुद्धि प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार अभिनंदन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी / सोनभद्र

कार्यकर्ताओं का मान सम्मान मेरे लिये सर्वोपरि है। उनके सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा,इसके लिये जिस हद तक जाना पड़े जाएंगे। उक्त बातें नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने दुद्धी प्रथम आगमन पर रजखड़ घाटी के नीचे मुख्य रूप से सुरेन्द्र अग्रहरि दिनेश अग्रहारी संजू तिवारी मनोज मिश्रा दिलीप पाण्डेय रामनरेश पासवान बबलू सिंह गोरख अग्रहारी सुमित सोनी मोनू सिंह धनंजय शाहनवाज खा सभासद शाहिद सभासद अन्नू शाह सभासद धीरज जयसवाल सभासद कानन बाला सभासद अंशुमन मनीष जैसवाल राफे खा राहुल अग्रहरी राकेश तिवारी छोटे लाल गुप्ता बनारसी शाह संतु शाह लियाकत खा आदि लोग स्वागत किए इसके उपरांत ब्लाक सभागार में भाजपा मंडल दुद्धी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

आगे उन्होंने कहा कि दुद्धी हमारी कर्म भूमि रही है।हम प्रारंभ से ही संगठन से जुड़े रहे हैं, इसलिए हमारा फोकस गांव से लेकर शहर तक का एक एक बूथ होगा। हम संकल्प के साथ हर बूथ को मजबूत करके एक एक बूथ जीतेंगे। बूथ के साथ लोकसभा और लोकसभा के साथ 2024 में तीसरी बार केंद्र मोदी जी की लोकप्रिय सरकार बनाएंगे। विधायक रामदुलार गोंड़ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में एक और कड़ी जुड़ गई है। जिलाध्यक्ष जी के सहयोग से हमसब मिलकर विकास की गंगा बहायेंगे। मंडल अध्यक्ष ने आभार जताया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद माल्यार्पण,अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह, आदिवासी टोपी व तीर धनुष भेंट कर किया गया।

इसके पूर्व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल जी का दुद्धी में प्रथम आगमन पर जगह जगह भव्य अभिनंदन किया गया। सूबे की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष की कमान नंदलाल जी को दिये जाने के बाद सोमवार को पहली बार दुद्धी मंडल में आगमन हुआ। उनके आगमन के मद्देनजर विभिन्न सामाजिक ,धार्मिक संगठन,नगर पंचायत दुद्धी समेत पार्टीजनों द्वारा जोरदार अभिनंदन किया। सर्वप्रथम नगर प्रवेश द्वार पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन की अगुवाई में पूरे बोर्ड ने गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। इससे बाद प्रेरणा फाऊंडेशन हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किए और मरीजों का हालचाल जाना प्रेणना हॉस्पिटल के अध्यक्ष बनारसी शाह व डायरेक्टर अभिषेक रंजन जयसवाल ने मोमेंटो देकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया ने इसके बाद उनका काफिला नगर के नवनिर्मित नोवा हॉस्पिटल पहुंचा, जहां उन्होंने फीता काटकर हॉस्पिटल का उदघाटन किया। उसके बाद तहसील तिराहे पर उनका अभिनंदन बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी की अगुवाई में अधिवक्ताओं द्वारा किया गया।उसी के साथ आदिवासी नेता फौजदार सिंह परस्ते की अगुवाई में तीर धनुष से लैस आदिवासी समाज के दर्जनों युवाओं द्वारा अभिनंदन किया गया।वहीं श्री संकट मोचन मंदिर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गदा भेंटकर,सम्मान किया गया।अंत में ग्राम खजूरी में साहू समाज द्वारा उनका वृहद समारोह के तहत अभिनंदन किया गया।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख समेत भाजपा के कई शीर्ष व जुझारू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment