तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। नगर के रामनगर स्थित रेंज ऑफ़िस के समीप वार्ड नं 07 की एक किशोरी कीटनाशक पदार्थ के सेवन करने से इलाज के दौरान मौत हो गई। रिया उर्फ पलक 15 पुत्र लालकेश्वर बीते शनिवार की देर शाम घर के भीतर आपसी कलह से छुब्द होकर जहरीले दवाई खाने से अचेत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आस पास के रहवासियों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँचाया। जहां किशोरी की इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा था। सीएचसी में ही इलाज के दौरान रविवार की रात्रि अचानक तवियत बिगड़ने से गंभीर हालत हो गई। चिकित्सकों के इलाज के वक्त ही किशोरी ने दम तोड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीँ केंद्र अधीक्षक ने मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना मिलने पर मृतका के पड़ोसियों में चर्चा का विषय बना रहा।






