मुकुट पूजा के साथ दुद्धि मे रामलीला मंचन शुरू

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी / सोनभद्र
तहसील मुख्यालय पर शनिवार को दोपहर बाद मुकूट पूजन के साथ सैकड़ों साल पुरानी श्रीराम लीला मंचन का शुभारंभ हो गया। यहां श्रीराम लीला मंचन एक बड़े उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। मंचन से जुड़े स्थानीय कलाकार महीनो पूर्व अपना मूल काम धाम छोड़कर इसकी तैयारी में लग जाते है। यही कारण है कि शनिवार को जैसे ही स्थानीय कलाकारों ने सजे धजे मंच पर मुकूट रख उसकी पूजन की शुरू किया,वैसे ही प्रबुद्ध वर्ग के तमाम लोगों के कदम खुद ब खुद मंच की ओर खींचे चले गये।इसकी औपचारिक शुभारंभ रात में नारद मोह की लीला से हुई।
विवेकानन्द चौबे ने मंत्रोचार के बीच मुख्य यजमान कमलेश सिंह कमल ने बकायदे ब्रह्मदेव एवं मुकुट की पुरे श्रद्धाभाव विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर हवन किया| इस मौके पर दिवंगत कलाकारों को भी नमन कर निर्विघ्न लीला का सफल मंचन करने हेतु निवेदित एवं सहयोग स्वरूप आशीर्वाद माँगा| इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,सचिव कमल कुमार कानू, देवेन्द्र मिश्रा ,नित्यानंद मिश्रा,संदीप गुप्ता,पियूष अग्रहरी,राकेश श्रीवास्तव,पवन सिंह,नीरज अग्रहरि समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment