आने वाले त्योहार के मद्देनजर दुद्धि कोतवाली में शांति समिति की बैठक संम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चन्देल एवं कोतवाल नागेश सिंह रघुवंशी ने नगर एवं आसपास के डीजे संचालकों के साथ महिला थाना परिसर में सोमवार को बैठक की| इस दौरान सीओं ने सभी ध्वनी विस्तारक संचालको को ध्वनि नियन्त्रण का पाठ पढाते हुए चेताते हुए कहा कि पहली बात आगामी सभी पर्वों में बगैर अनुमति डीजे बजाना प्रतिबंधित है| यदि ऐसा हुआ,तो संबंधित के खिलाफ सख्त कारवाई की जायेगी| इसके अलावा अनुमति मिलने के बाद कोई भड़काऊ एवं अश्लील गाना नही बजेगा, ध्वनि विस्तार को मानक के अनुसार नियंत्रित रखना होगा| इसका उल्लघन करने पर भी कारवाई की जाएगी | इस मौके पर क्षेत्र के सभी डीजे संचालक के साथ ही दुद्धी अमवार चौकी इंचार्ज एवं अन्य उपनिरीक्षक गण मौजूद रहे|

Leave a Comment