तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
सोंनभद्र – उत्तर प्रदेश
*गांव गांव जाएंगे सबको योग सिखाएंगे* यही है संकल्प हमारा सबको योगी बनाएंगे
सोनभद्र में पदाधिकारियो व योग साधकों द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्थापना दिवस तथा सभी को पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की स्थापना के उद्देश्य एवं लक्ष्य को बताया गया तथा *कहा गया कि देश में योग ,आयुर्वेद ,स्वदेशी, वैदिक संस्कृति की स्थापना को लेकर पतंजलि योग परिवार लगातार कार्यरत है*
स्थापना दिवस सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय रमेश राम पाठक जी के अध्यक्षता में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया,
इस मौके पर प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, नगर संरक्षक शेष मणी तिवारी, किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश चंद्र त्रिपाठी ,नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, प्रमुख योग शिक्षक पन्नालाल सोनी, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, नगर महामंत्री अजय कुमार पांडेय, रूप नारायण सिंह, राजू प्रसाद सोनी, गोविंद नारायण सिंह, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण पांडेय, उमेश कुमार तिवारी, प्रेम कुमार शुक्ला, सतनाम जायसवाल, रामसेवक पांडेय, नंदलाल केसरी, राजेश कुमार अग्रहरी, अनुराग चौबे, मनोज कुमार चौबे, अनिल कुमार शर्मा समेत तमाम योग साधक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे द्वारा उपस्थित योग साधको को योग का प्रचार प्रसार करते रहने के लिए संकल्प दिलाया गया, *गांव गांव जाएंगे सबको योग सिखाएंगे*






