ऑपरेशन मुस्कान के तहत भटकते हुए वृद्ध को दुद्धी थानाध्यक्ष ने दिया सहारा, कंबल प्रदान कर परिजनों को किया सुपुर्द

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र

दुद्धी थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह कि नजर एक भटकते वृद्ध पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल हाल चाल जानने पहुंच गए। ज़ब वृद्ध ने अपने बारे में जानकारी दी तो थानाध्यक्ष ने सबसे पहले उसकी मदद के लिए अमरनाथ जायसवाल, अखिलेश कुमार कसेरा, महावीर के सहयोग से वृद्ध को कंबल प्रदान किया तथा भोजन पानी कराया।इसके बाद पुरे इत्मीनान के बाद परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंपते हुए हिदायत दिया कि इस तरह वृद्ध को ठंड में बाहर न छोड़ें।
थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने बताया कि एक वृद्ध व्यक्ति जो फुटपाथ पर भटकते हुए दिखाई दिया, ज़ब उस वृद्ध के बारे में जानकारी की गई तो बताया गया कि यह काफी समय से फुटपाथ पर रह रहे थे जिनका नाम सुधु राम पुत्र मंगरु निवासी महुली थाना विंढमगंज बताया।जिनके दो लड़के हैं अभिलाख व प्रकाश है। जिसमे प्रकाश बाहर रहता है अभिलाख घर रहता है जिसने किसी बात को लेकर वृद्ध को घर से निकाल दिया था जो सड़क के किनारे लेटे हुए मिले,जिन्हें सरकारी गाड़ी से और संघ के कार्यकर्ताओं की मदद से थाना विंढमगंज पर ले आया।भटके हुए बुजुर्ग को उसके बेटे और बहू को बुलाकर थाना विंदमगंज में सुपुर्द किया गया।बेटे व बहु को हिदायत दी गई की दोबारा यह घर से बाहर भटकते हुए न जाए।

Leave a Comment

[democracy id="1"]