दुद्धि में इनरव्हील क्लब डे धूमधाम से मनाया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी / सोंनभद्र

स्थानीय टीसीडी ग्राउंड पर बुधवार को इनरव्हील क्लब डे धूमधाम से मनाया गया। क्लब के सदस्यों ने हिंडाल्को ग्रासिम के मनीष गर्ग के साथ समस्त पदाधिकारियों ने केक काटकर इंहरव्हिल क्लब डे मनाया। क्लब के राखी जायसवाल, कुसुम देवी, मनोरमा जायसवाल, लता जायसवाल, लीना जायसवाल ने कहा कि सदस्यों के मार्गदर्शन में इनरव्हील का सामाजिक कार्य ईमानदारी पूर्वक करना इसकी प्राथमिकता होगी। आधुनिकता की दौड़ में हम आगे बढ़ रहे है। टीबी रोग मरीजों को गोद लेकर पौष्टिक आहार वितरण करना। पौधरोपण एवं आदिवासी छात्रों को जागरूक करना एवं अन्य कार्य बढ़ चढ़ कर क्लब द्वारा तमाम कार्य किये गए है। इस अवसर पर समस्त इंहरव्हिल क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment