तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी, सोनभद्र- बुधवार को दुद्धी बार एसोसिएशन की चुनावी कार्यक्रम घोषित होते ही नई कार्यकारिणी के गठन की कवायद तेज हो गयी।
इल्डर कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद यादव ने सत्र 2024-25 के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित करते हुए कहा कि चुनाव में सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि सीमित अवधि में निष्पक्ष चुनाव कराना इल्डर कमेटी की प्राथमिकता है।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 10 से 13 जनवरी 2023 समय 11 बजे से साायं 4 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण एवं जमा होगा, 14 जनवरी को 10 बजे से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच एवं उसी दिन 2 बजे से 3 बजे तक वापसी तथा सायं 4 बजे तक वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन होगा। जबकि मतदान 18 जनवरी को 11 बजे से सायं 3.00 बजे तक होगा। मतदान के पश्चात सायं 4 बजे से मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। चेयरमैन श्री यादव ने बताया कि नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सुविधानुसार शीघ्र करायी जायेगी। इस दौरान इल्डर कमेटी सदस्य विद्यापति,यमुना राम कनौजिया, रमेश कुमार,राकेश कुमार चुनावी प्रक्रिया में लगे रहे।






