आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत

दुद्धी – सोंनभद्रस्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को देर शाम बारिश के साथ तड़क गरज के साथ बारिश हो रही थी। उसी दौरान घर के भीतर घर के ही चार लोग मोबाइल का टॉर्च जलाकर अनाज को बोरी में भर रहे थे। उसी दौरान आकाशिय बिजली गिर गई। जिसके चपेट में आने से इब्राहिम कुरैसी 28 पुत्र बाबू कुरैसी निवासी तुर्रा पिपरी की मौत हो गई। साथ के जुबेर 32 पुत्र बाबू कुरैसी, शाबिर कुरैसी 40 पुत्र बरफ़ाति,
असरफ कुरैसी 27 पुत्र कयामुद्दीन सभी निवासी तुर्रा पिपरी घायल ही गये। सभी को सीएचसी दुद्धी लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने इब्राहिम कुरैसी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। उक्त घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेख़र सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज राम अवध, उपनिरीक्षक काशी सिंह कुशवाहा हॉस्पिटल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment