तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
2014 की बात है… एक 13 साल का लड़का आगरा से अकेला Train में चढ़ जाता है… उसे Noida जाना था… Cricket अकादमी join करने… दिल्ली उतरता है और फिर वहाँ से नॉएडा पहुँचता है.
रास्ते में अपने नॉएडा वाले दोस्त को call करता है… जिसने उसे नॉएडा में रहने खाने का इंतज़ाम करने का आश्वासन दिया था… लेकिन वो फोन नहीं उठाता…. कई फोन करता है, कोई नहीं उठता
लड़का नॉएडा की फूल चंद Cricket अकादमी पहुँचता है… फूल चंद उसे देखते हैं और उन्हें कुछ असामान्य सा लगता है… पूछते हैं कि तुम्हारे साथ कोई आया है.. लड़का मना कर देता है.
फूल चंद को लगता है कि कहीं लड़का अपने घर से भागा हुआ ना हो.
फूल चंद उससे पिता का नंबर लेते हैं और काल कर देते हैं… पिता कहते हैं कि उनके पिता, यानी लड़के के दादाजी का देहांत हो गया था.. आज तेरहवीं है.. इसलिए वो साथ नहीं आ पाए… लेकिन लड़का उन्हीं के कहने पर आया है और उसे वह admit कर लें.
फूल चंद ने लड़के को admit किया.. उसका रहने खाने का इंतजाम करवाया.
लड़के के पिता भारतीय सेना में हवालदार थे…1999 के कारगिल युद्ध में भी योगदान दिया था…2008 में जल्दी retirement ले लिया…. उस समय पेंशन भी बहुत ज्यादा नहीं थी….इधर उधर नौकरी करनी पड़ती थी.
माँ ने Cricket Kit लेने के लिए अपने गहने बेचे थे…. ऐसे में लड़के पर बहुत जिम्मेदारी थी… अपने और परिवार के सपने पूरे करने की.
लड़का खेला.. और जम कर खेला…. सभी age groups में खेला.. फिर Under -19 टीम का Vice Captain भी बना.. जब भारत Under 19 World Cup का उप विजेता बना.
उसके बाद राजस्थान रॉयल्स में चुना गया.. और अब भारतीय टीम में आ गया.
आज जब टीम बुरी हालत में थी…इस लड़के ने जबरदस्त 90 रन बनाये…. और जब फिफ्टी पूरी हुई तो Salute करके celebration किया…. यह salute कहीं ना कहीं हर भारतीय को छू गया….
मैं आर्मी अफसर का बेटा हूँ…. इस salute के पीछे कितने emotions होते हैं… यह मैं समझ सकता हूँ.
लड़के का नाम है ध्रुव जुरेल…और यह भविष्य का Star है.