तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
वाराणसी। आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत रविवार देर शाम बनारस आ रहे हैं। दो दिवसीय दौरे पर आ रहे मोहन भागवत मिर्जापुर और गाजीपुर में भी दर्शन पूजन और विविध आयोजन में हिस्सा लेंगे। सिगरा स्थित संघ कार्यालय में रविवार की रात्रि प्रवास करेंगे। सोमवार सुबह वह विंध्याचल जाएंगे। इसके बाद गाजीपुर में हथियाराम मठ में दर्शन पूजन कर शहीद वीर अब्दुल हमीद के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन करने उनके पैतृक आवास पर जाएंगे।






