विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे हेमंत सोरेन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से रिहा होने के दूसरे दिन शनिवार को हुंकार भरी। कांके रोड स्थित अपने आवास के बाहर आयोजित सभा में राज्यभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
सोरेन ने कहा कि खरपतवार की तरह भाजपा का झारखंड समेत हर राज्य से सफाया होगा। इसके लिए सभी तैयार रहें। सभा में सोरेन ने कहा कि भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का वक्त आ गया है। बहुत सारे लोग अलग-अलग रास्ते से आएंगे, रास्ते से भटकाने का प्रयास करेंगे, लेकिन सामंती-मनुवादी सोच को खत्म करने का समय आ गया है।
लोकसभा चुनाव में हमलोगों ने ताकत का अहसास कराया है। आने वाले चुनाव में भाजपा का जो सपना है, वह मुंगेरीलाल का हसीन सपना हो जाएगा। सड़क से सदन तक ऐसे षड्यंत्रकारियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]