उपाध्यक्ष मनीष मद्धेशिया कोषाध्यक्ष कार्तिक चंद्रवंशी चुने गए
नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़
विंढमगंज/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के विंढमगंज महावीर जी मंदिर के प्रांगण में श्रीरामनवमी सेवा समिति विंढमगंज के सदस्यों की तरफ से रविवार को हनुमान मंदिर परिसर में 2024 के अध्यक्ष लवकुश चंद्रवंशी के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कर पुरानी समिति को भंग करते हुए 2025 चैत्र रामनवमी का त्योहार मनाए जाने को लेकर नए रामनवमी सेवा पूजा समिति का गठन किया गया। इसमे सर्वसम्मति से ओम प्रकाश रावत को पूजा समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष मनीष मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष कार्तिक चंद्रवंशी को बनाया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारी में नए पदाधिकारी को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए खुशियां मनाई।
बैठक में पुरानी पूजा कमिटी को भंग करते हुए नई पूजा समिति का गठन किया गया। इस मौके पर रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने के लिए समिति सहयोगी पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव, हर्षित प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अंटू केशरी ,नंदकिशोर गुप्ता, अमित केशरी, रामचन्द्र जायसवाल, प्रभात कुमार, विरेन्द्र गुप्ता, विरेन्द्र गुप्ता नंदलाल केशरी, पप्पू गुप्ता,उपेंद्र कुमार, सुनील कुमार,दीपक गुप्ता, आदित्य गुप्ता, डीसी मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, लवकुश चंद्रवंशी, प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, मिशू जायसवाल, छोटू जायसवाल, राजेंद्र गुप्ता, किंशू सिंह, उदय जायसवाल, अमित गुप्ता, सत्यम जयसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, प्रेमचंद कुशवाहा, अजय गुप्ता, अमित केसरी, हनुमान मंदिर पुजारी आनंद द्विवेदी सहित दर्जनों लोगों को समिति का अलग-अलग पद पर नियुक्त किया गया।







