तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
ब्लॉक क्षेत्र के नगवां गांव में आगामी 2-5 अप्रैल को होने वाली चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होना है। महायज्ञ के पूर्व रविवार को नगवां गांव के गांधी मैदान में पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन कर भूमि पूजन किया गया। इस महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में स्वच्छ मन से हवन किया। अखिल भारतीय गायत्री परिवार के शिवकुमार सिंह जिला समन्वयक अरविन्द सिंह जिला ट्रस्टी डाॅo हर्ष वर्धन शिव शंकर कुशवाहा जमुना प्रसाद डॉ रामनाथ डॉ एचपी गुप्ता अर्चना गुप्ता रामदास कुशवाहा ने कार्यक्रम को संपन्न कराते हुए कहा कि आज हमारे समाज के भिन्न भिन्न लोगों के विचारों में प्रदूषण आ गया है। विचारों को शुद्ध करने के लिए यज्ञ के माध्यम से उनके शिक्षण को धारण कर सके। मनुष्य को कैसे सगुण बनाएं। सत्संग सेवा की भावना दान की प्रक्रिया इसके मुख्य उद्देश्य हैं। कार्यक्रम के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।






