तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस रविवार को सुबह करीब 9:40 बजे मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मद जाहिद पुत्र मु0 कलाम निवासी चाचा कालोनी रेनुकूट थाना मूल निवासी बालू मण्डी के पास महेन्द्रू थाना परिबहोर जनपद पटना (बिहार) को दुद्धी पावर हाउस कस्बा से गिरफ्तार किया। युवक के पास एक किलो नाजायज गाँजा बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस ने युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय सिहं, हेड कांस्टेबल शिवकुमार यादव, अमरजीत कुमार, नरेन्द्र प्रताप विन्द, अशोक सिंह यादव थाना दुद्धी रहे।






