सिविल बार की कार्यकारिणी भंग,इल्डर कमेटी गठित, नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव बने चेयरमैन

IMG-20250318-WA0099

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। सिविल बार की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को गति देते हुए, मंगलवार को सम्पन्न हुई। आमसभा की बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गयी।
इसके पूर्व सचिव राजेन्द्र प्रसाद ने सदन में पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और कार्यकारिणी द्वारा बार व जनहित में नये कोर्ट की स्थापना समेत अन्य विन्दुओं पर किये गये कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी ने सदन का आभार जताते हुए कहा कि सम्मानित सदस्यों के सहयोग से वर्तमान कार्यकारिणी ने अपना सफलतम कार्यकाल पूरा किया। अन्य वक्ताओं ने नये कोर्ट की स्थापना एवं रिक्त पड़े कोर्ट में न्यायाधिकारी के संदर्भ में बार पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे प्रयास की सराहना की और आगे भी यह प्रयास जारी रखने की अपील की।
अंत में सदन ने एकमत से कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सर्वसम्मति से इल्डर कमेटी गठित की गई। जिसमें चेयरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव को दी गयी। रामेश्वर तिवारी, प्रह्लाद पांडेय, छोटेलाल अग्रहरि, सन्तोष कुमार अग्रहरि, सन्तोष कुमार अग्रहरि इल्डर कमेटी के अधिकारी/सदस्य बनाये गए। नवगठित इल्डर कमेटी के चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराने का आश्वासन सदन को दिया। इस मौके पर रामलोचन तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, नंदलाल अग्रहरि, प्रभु सिंह, सत्यनारायण यादव, अभिनय जायसवाल, राकेश कुमार, अंशुमान राय, आदर्श जायसवाल सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply