सोन नदी में डूबने से युवक की हुई मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार।प्रखंड क्षेत्र के लोहड़गड़ा पंचायत अंतर्गत शंभू चौधरी का 26 वर्षीय पुत्र श्रवण चौधरी का मृत्यु सोन नदी में डूबने से हो गया।प्राप्त सूचना के अनुसार युवक एक छोटा बच्चा के साथ सोन नदी में मछली मारने गया हुआ था।तभी असंतुलित होकर नदी के गहराई में चला गया, जिससे डूबने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया।परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो गया है।इसकी सूचना पाकर समाजसेवी पंकज कुमार सिंह मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढस बढ़ाया।हरिहरपुर ओपी के पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है।

Leave a Comment