अंतिम बोली 8 लाख 35हजार  की बोली के साथ बुटबेढ़वा बकरी बाजार नीलामी सम्पन्न

IMG-20250320-WA0006

बुटवेढवा साप्ताहिक बकरी बाजार की नीलामी सकुशल संपन्न

अंतिम बोली 8 लाख 35 हजार में मोहम्मद नातिक के नाम बकरी बाजार का ठेका मिला

नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़

विंढमगंज/सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में लगने वाला साप्ताहिक बकरी बाजार की मंडी की वार्षिक नीलामी बुधवार को तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव व ग्राम प्रधान तारा देवी की मौजूदगी में संपन्न हुआ ।
वार्षिक बकरी बाजार की नीलामी बुधवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे प्रारंभ हुई जिसमें पांच ठेकेदारों ने इकबाल अहमद कुरेशी, संतोष यादव, मोहम्मद अली नातीक, प्रभात कुमार व सौरव अग्रवाल ने भाग लिया।नीलामी की बोली सरकारी रेट 5 लाख 5 हजार के ऊपर से शुरू हुई, जिसमें 8 राउंड की बोली समाप्त होते ही सर्वाधिक बोली लगाने वाले मोहम्मद अली नातीक 8 लाख 35 हजार पर समाप्त हुई इस मौके पर कानूनगो कृष्णकांत श्रीवास्तव, लेखपाल धीरज पटेल, प्रधान सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत ग्राम पंचायत के समस्त वार्ड सदस्य सहित स्थानीय ग्रामीण व प्रशासन मौके पर मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply