तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि / सोनभद्र
कलकलीबहरा में वार्षिकोत्सव तथा शारदा संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र ‘मुकुल आनंद पाण्डेय’ व बीडीओ दुद्धी रामविलास चौरसिया तथा बीईओ महेंद्र मौर्य, डायट प्रवक्ता मनोज जी, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा धर्मेंद्र सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विवेक जी, समाजसेवी बालकृष्ण जायसवाल,एआरपी मनोज जायसवाल एवं श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शैक्षिक स्टॉल व टी एल एम का अवलोकन करते हुए बी०एस०ए०सोनभद्र व बी०डी०ओ० दुद्धी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के तहत नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत व उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों: नृत्य-संगीत, लघु नाटक, रोल प्ले आदि की ऊर्जावान प्रस्तुति कर सबका मनमोह लिया। प्राकृतिक संरक्षण की अपील करते हुए एक इकोक्लब की कैप्टन अनुष्का एवं टीम ने मार्मिक नृत्य प्रस्तुत किया। राज्य परियोजना द्वारा आयोजित वर्ष 2024-25 में डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से किए गए आकलन में विद्यालय निपुण घोषित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए विद्यालय परिवार उत्साह वर्धन किया गया। कक्षा एक व दो में निपुण सभी बच्चों को सर्टिफिकेट व पुरस्कार वितरित कर उत्साह वर्धन किया गया, वहीं बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड कक्षा सृष्टि को तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए प्रियांशु को शील्ड व पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भोजन माताओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।

बीडीओ ने विद्यालय के द्वारा किए जा रहे कार्यों और प्रयासों हेतु सबका उत्साहवर्धन करते हुए सभी अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और नामांकन करने के लिए आह्वाहन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र ने विद्यालय की दुरुस्त व्यवस्था संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण स्थिति देखते हुए सराहना की। विद्यालय प्रधानाध्यापिका का पंचम कला, क्राफ्ट ,पपेट्री में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल ने किया। साथ में सहायक अध्यापिका सरिता, अविनाश कुमार गुप्ता, लक्ष्मीपुरी सिंह समेत रंजना देवी (एसएमसी अध्यक्ष) एवं गांव के सभी अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहें।





