तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार प्रखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मां चतुर्भुजी शक्तिपीठ मंदिर केतार के प्रांगण में मंदिर विकास समिति का वित्तीय वर्ष 2025-27 को लेकर रामविचार साहू के अध्यक्षता में बैठक आहूत किया गया।जिसमे सर्वप्रथम वित्तीय वर्ष 2023-25 तक का आय व्यय प्रस्तुत किया गया।उसके बाद पूर्व में लिए गए प्रस्ताव के अनुसार 2 वर्ष के उपरांत कमेटी को भंग करते हुए।पुनः कमेटी का गठन किया गया।जिसमें सर्वसमिति पुनः पदेन केतार मुखिया प्रमोद कुमार को अध्यक्ष बनाया गया।उसके बाद 21 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। व 21 सदस्यों ने मिलकर सचिव हेमंत पाठक, कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद, मीडिया प्रभारी मनोरंजन प्रसाद गुप्ता,सूचना मंत्री अजय गुप्ता एवं उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी,बिंदूराम उप सचिव कुंडल सिंह एवं सदस्य कन्हाई प्रसाद, त्रिपुरारी सिंह,राम बिहारी राम,अवध बिहारी ठाकुर को बनाया गया। वहीं बैठक में उपस्थित लोगों के द्वारा कुछ प्रस्ताव बनाए गए की जिसमे दर्शनार्थी से दबाव पूर्वक दक्षिणा की मांग किसी के द्वारा नहीं किया जाएगा।साथ ही पूर्व कमेटी के सदस्य को निष्कासित करने के उपरांत एवं आरोपी सदस्य को भविष्य में मंदिर विकास समिति का सदस्य नहीं बनाए जाएंगे।जो सदस्य तीन बैठक में उपस्थित नहीं हो रहे हो उन सदस्यों को कमेटी से बाहर किया जाएगा।





