नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़
सोनभद्र/विंढमगंज
विंढमगंज थाना अंतर्गत कुदरी धोरपा गांव में गुरुवार सुबह दोस्तों संग कनहर नदी में नहाने गया 10 वर्षीय बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार वह अपने तीन दोस्तों संग घर से करीब 500 मीटर दूर कनहर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में समा गया उसे डूबता देख दोस्तों में हड़कंप मच गया और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया चीख-पुकार सुनकर आस-पास से गुजर रहे लोगों ने नदी में जाकर आदित्य की तलाश शुरू कर दिया काफी देर बाद उसे बरामद भी कर लिया गया लेकिन तब-तक उसकी सांसें थम चुकी थी। बेटे के मौत की खबर सुनते ही उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाकर मामले की जांच में जुटी है।





