चरी के खेत में मिले साड़ी-कपड़ा व आभूषण के खाली डिब्बों को देखते एसआई जनार्दन प्रसाद

wp-1626702827218.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – गाजीपुर

संवाददता प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर सादात। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौधियां में चार दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को तीसरे दिन घर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित एक चरी के खेत में साड़ी-कपड़ा व गहना का खाली डिब्बा मिला। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की वारदात का राजफाश होगा।
मौधियां निवासी रामसरन राजभर के घर बीते गुरुवार की रात भीषण चोरी हुई थी। उनके मुताबिक घर के सभी सदस्य खाना खाकर रात में सो गए थे। घर के पिछले हिस्से में अर्धनिर्मित खिड़की का ईंट तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने एक कमरे में सो रही उनकी पुत्रवधु के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर बगल के कमरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई तो परिजनों के होश उड़ गये। गोदरेज की आलमारी तोड़कर बीस हजार नकदी, अन्य कीमती सामान सहित चोर कमरे में रखा तीन बक्शा, एक अटैची, दो बैग आदि चुरा ले गये थे। चोरों ने कई थान सोने और चांदी के कीमती आभूषण, साड़ी-कपड़ा आदि पर हाथ फेर दिया था। अगले दिन करमदेपुर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे खेत में अटैची, बक्शा व झोला मिला था, वहीं तीसरे दिन रविवार को इससे थोड़ी दूर स्थित चरी के खेत में साड़ी-कपड़ा और आभूषणों का खाली डिब्बा मिला। मामले के विवेचक उप निरीक्षक जनार्दन प्रसाद ने खेत में मिले सामानों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दावा किया कि चोर अगल-बगल के ही हैं। जल्द ही घटना का राजफाश कर लिया जायेगा।

About the Author

Leave a Reply