चैती छठ महा पर्व में व्रती महिलाओं ने अस्तचलगामी सूर्य को अर्ध दिया

नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़

विंढ़मगंज /सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुटबेढ़वा में एन एच से सटे सतत वाहिनी नदी के तट पर स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में चैती छठ पूजा का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया है प्रति महिलाएं में है खाए से छठ पूजा का शुभारंभ होता है ठीक दूसरे दिन बुधवार को दिनभर व्रत रखकर महिलाएं संध्या को छठ घाट पहुंचती हैं जिसे खरना कहते हैं महिलाएं अपने छठ घाट पर पहुंचकर अपने थाला को बनाती है.


पूजा कर गाती छठ मैया के गीत गाती है और उन्हें आहवन करती हैं। शाम में घर पहुंच कर पूरी शुद्धता के साथ खरना के खीर बनाते हैं और उसी खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करने के बाद ही दो रात एक दिन व्रती महिलाएं 36 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं। अगले दिन यानी गुरुवार शाम को अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और शुक्रवार को प्रातः उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संतान और परिवार के लिए सुख शांति एवं मंगल कामना के लिए इस व्रत को करती हैं इसी के साथ तीन दिनी व्रत का पारण शुक्रवार को अपने व्रत को पूरा करेंगी। इस मौके पर सन क्लब सोसायटी के संयोजक अजय कुमार गुप्ता उप संयोजक अविनाश अग्रवाल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण नदी के घाट तथा टेंट लाइट की व्यवस्था में जुटे रहे।

Leave a Comment