उपजिलाधिकारी दुद्धि ने अवैध अतिक्रमण को हटवाया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। स्थानीय कस्बा के पोस्टमार्टम हाउस के पीछे अवैध निर्माण को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने उखाड़ कर मुक्त कर दिया। नायाब तहसीलदार ओमप्रकाश ने बताया कि उपजिलाधिकारी दुद्धी द्वारा नगर भ्रमण के दौरान पोस्टमार्टम हाउस के पीछे बांध पर हुए अवैध अतिक्रमण देख भड़क गए। उन्होंने एक टीम गठित कर निर्देशित करते हुए कहा कि संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर सभी अतिक्रमण को मुक्त किया जाए। एसडीएम दुद्धी के निर्देश मिलते ही वृहस्पतिवार को बांध के भिठे वाली सरकारी भूमि पर किये गए अवैध अतिक्रमण हटाया गया। नगर पंचायत कर्मचारियों ने कब्जा किये गए बाउंड्रीवाल, करकट से घिरे बाउंड्री को ढहा दिया गया। उन्होंने कहा कि मेन सड़क से पीछे सरकारी बांध के भूमि पर अवैध निर्माण लगातार हो रही थी। रहवासियों ने एक के बाद एक धीरे धीरे दर्जनों लोंगो ने अवैध अतिक्रमण कर लिए थे। जिसकी सूचना मिलते ही अतिक्रमण से मुक्त कर दिया गया।इस अवसर पर नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, लेखपाल विनय कुमार, लालबाबू सरोज, महेंद्र प्रसाद एवं नगर पंचायत कर्मचारी व पुलिस की टीम मौजूद रही।

Leave a Comment

[democracy id="1"]