सिविल बार सभागार में एल्डर कमेटी की आम सभा बैठक सम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। स्थानीय सिविल बार सभागार में बुधवार को एल्डर कमेटी की आम सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अधिवक्ताओं द्वारा सभी मुद्दे को सुना गया। जिसमें 11 अधिवक्ताओं का नाम मतदाता सूची में बढ़ाने का विषय पर चर्चा की गई। एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने बैठक में आये सभी विषयों पर चर्चा किया। इस संबंध में एल्डर कमेटी ने फैसला सुरक्षित रखा है। जिसकी सूचना चेयरमैन द्वारा अलग से दी जाएगी। उक्त जानकारी एल्डर कमेटी चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव, रामेश्वर तिवारी, छोटेलाल, संतोष कुमार ने दिया।

Leave a Comment