प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

नंदकिशोर गुप्ता/तेज एक्सप्रेस न्यूज़

विंढमगंज/ सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की सफल आठ वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा विंढमगंज के अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व दुद्धी विधान सभा विधायक प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड, विशिष्ट अतिथि राम नरेश पासवान पूर्व एसी एसटी आयोग उपाध्यक्ष रहे। मुख्य अतिथि ने युवा मोर्चा टीम की बाइक रिले को झंडी दिखाकर रवाना किया जो बाइक रैली मेन रोड विंढमगंज कोन मोड़ से काली मंदिर , सुभाष तिराहा होते हुए झारखंड बार्डर पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर संजय गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ,कार्तिक आर्य मोनू जायसवाल ,सुमित कांस्कार ,पंकज गोस्वामी नंदकिशोर गुप्ता, संजीव गुप्ता, सुभाष शर्मा, उपेंद्र श्रीवास्तव ,नारायण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment