भाकपा माले की 11 व 12 अप्रैल को दो दिवसीय बैठक सम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेलिन वादी भाकपा माले ने 11 व 12 अप्रैल को दो दिवसीय बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता बिगन गोंड़ ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि कनहर बांध अविलंब पूरा किया जाए। बैठक में विभिन्न प्रकार के निर्णय लिये गये। सोनभद्र जिला कमेटी 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती सप्ताह का आयोजन समारोह पूरे जनपद में धूमधाम से मनाएगी। पार्टी 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक पार्टी स्थापना सप्ताह पूरे क्रांतिकारी उत्साह से मनाएगी। जिसके तहत प्रत्येक ब्रांच में झंडा रोहण तथा 22 अप्रैल को पार्टी सन्देश पढ़ा जाएगा। व नया पार्टी सदस्य बड़े पैमाने पर भर्ती किया जाएगा। जिला कमेटी ने तय किया है कि मजदूर दिवस 1 मई को दुद्धी व जनपद मुख्यालय पर मनाया जाएगा। जीविका, आदिवासियों की पुश्तैनी जमीन, जल, जंगल पर हक भी बहाली, कर्ज मुक्ति, महंगाई, उत्पीड़न आदि मुद्दों पर 6 मई को मंडलाआयुक्त कार्यालय पर मिर्जापुर में प्रदर्शन होगा। कनहर सिंचाई परियोजना को समय सीमा में पूर्ण करने और विस्थापितों की मांग को हल करने की मांग प्रमुखता से उठाया है। आंगनवाड़ी नियुक्ति में भ्रष्टाचार को भी प्रमुखता से उठाया है। बैठक का संचालन सुरेश कोल ने किया। बैठक के दौरान पुराने कार्यकर्ता शम्भू नाथ कौशिक ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

Leave a Comment