तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। कनहर परियोजना के डूब क्षेत्र सुंदरी गांव निवासी करियावालेवा टोला की एक महिला कुँआ में डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि पानकुंअर 48 पत्नी ईश्वरीय पनिका अपने घर के समीप कुँआ पर गई हुई थी। किसी कारण वश पैर फिसला जिससे महिला कुँआ में गिर गई। परिजनों को इकट्ठा होकर निकालने में महिला की मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना अमवार चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।






