हनुमान मंदिर के प्रांगण में कीर्तन के साथ-साथ हुआ भव्य भंडारे का आयोजन
नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़
विंढमगंज/सोनभद्र । स्थानीय थाना से सटे उत्तर प्रदेश और झारखंड बार्डर पर स्थित महावीर मंदिर पर
हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 12 /04 /2025 दिन शनिवार को हनुमान जयंती बड़े धूमधाम से हनुमान पाठ कीर्तन भजन व महिलाओं के द्वारा सोहर गीत और विशाल भव्य भंडारे के साथ हनुमान जी का सुंदरकांड का पाठ करके हनुमान जयंती मनाई गई।

शनिवार को संध्या 6:00 बजे हनुमान जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के बैनर तले हनुमान मंदिर की पुजारी आनंद दुबे के नेतृत्व में चारो युग के प्रतापी प्रभु बजरंगबली जी की निकली शोभायात्रा कलयुग के अजर अमर भगवान राम भक्त हनुमान जी की जयंती पर क्षेत्रीय भक्तों के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभु बजरंगबली की जयंती पूरी भव्यता के साथ धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में सुंदर कांड का पाठ तथा कीर्तन मंडलियों के द्वारा भक्तिमय कीर्तन किया गया उसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र के सभी क्षेत्रवासी बजरंगबली की जयंती में उपस्थित होकर भगवान की महाआरती में शामिल होकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे पूरा परिसर भक्ति में हो गया था। आए हुए सभी भक्तों को विधि पूर्वक बैठाकर महाप्रसाद को श्रद्धापूर्वक ग्रहण कराया गया । बजरंग समिति के लोगों ने बताया कि पंकज राय की बिलासपुर झारखंड के नेतृत्व में कीर्तन मंडलियों ने बहुत ही जबरदस्त भक्तिमय प्रस्तुति किया गया इस अवसर पर महावीर जी सेवा समिति के वीरेंद्र कुमार गुप्ता, अक्षैवरनाथ केसरी, सुमन गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, प्रभात कुमार, राजेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, पप्पू गुप्ता, नंदलाल केसरी, रामचंद्र जायसवाल, रवि गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अमजीत केसरी, ओमप्रकाश रावत, अजय गुप्ता,मनोज गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, किंशु सिंह, राजाराम चंद्रवंशी, कार्तिक चंद्रवंशी,उपेंद्र कुमार, लवकुश चंद्रवंशी,आदित्य, जीते शर्मा, शिवम,डीसी सुषमा केसरी सहित अन्य हिन्दू समितियो के लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबह 11:00 से रात्रि 10:00 बजे तक सतत लगे रहे।







