श्री सूर्य नारायण मंदिर मे तीन दिवसीय श्री सूर्य सहस्त्रार्चन महायज्ञ एवं श्री राम कथा प्रसाद वितरण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार।प्रखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध श्री सूर्य नारायण मंदिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय श्री सूर्य सहस्त्रार्चन महायज्ञ एवं श्री राम कथा के तीसरे दिन भक्तजन सुबह से ही श्री सूर्य नारायण मंदिर में पहुंचकर विधवत पूजा अर्चना व परिक्रमा किए।सोमवार को यज्ञाचार्य सौरभ भारद्वाज एवं आए हुए विद्वान पंडित धीर्जानंद शास्त्री,पंडित विनय चतुर्वेदी,राजन तिवारी,शुभम तिवारी के द्वारा पूजा अर्चना रुद्राभिषेक हुआ हवन किया गया।तत्पश्चात मुखिया मूंगा साह के सौजन्य से महा प्रसाद का वितरण किया गया।संध्या में यज्ञाचार्य एवं कथावाचक श्री सौरभ भारद्वाज द्वारा संगीत में श्री राम कथा प्रवचन का श्रवण कराया गया।जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थें।इस मौके पर मंदिर के अनुशासन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी ब्रजेंद्र कुमार सिंह,रामेश्वर प्रसाद सिंह, अशर्फी मेहता,मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह,सचिव रविकांत चंद्रवंशी,यज्ञ समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,अजय सिंह,मंजेश गुप्ता, दिनेश वर्मा,चंदन कमलापुरी, दिपियंकर वर्मा,सुधीर प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment