तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय कस्बा में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर वार्ड नं 3 में आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर नमन कर भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का नेतृत्व राकेश आजाद सभासद ने किया। शोभायात्रा में रथ पर डॉ आंबेडकर की फोटो रखकर गाहे बाजे व डीजे के धुन पर नाचते गाते बड़े उत्साह से नगर भ्रमण किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ बड़े बड़े झंडे लेकर घुमाते दिखाई दिये। नवयुवकों की टोली ने बाइक से जुलूस में शामिल होकर नगर में भ्रमण किये। बाबा साहब अमर रहे, जय भीम के उद्घोष के साथ नगर में वार्ड 3 से निकलकर अमवार तिराहे, श्री संकट मोचन मंदिर, तहसील मोड़, म्योरपुर, डीहवार बाबा, रामनगर, शिवाजी तालाब सहित अन्य सड़कों पर शोभायात्रा व जुलूस निकली। इस अवसर पर राकेश आजाद, राजेश धुसिया, रजनीश, कपूर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







