तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहीम खान
दुद्धी सोनभद्र दुद्धी तहसील सहित आसपास के क्षेत्रों मे मुहर्रम की सप्तमी के दिन बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सांयकाल इमाम हुसैन की याद में अपने-अपने कर्बला में गुसुल खानी, चादरपोशी के बाद परचम कुसाई की रस्म अदा करने के बाद अकीदत मंदों ने फतिया पढ़ी. कर्बला के पवित्र मजार पर मन्नत मांगने के लिए सुबह से देर रात तक अकीदत मंदो का तांता लगा रहा. अकीदतमंदो ने मजार पर माथा टेक, देश की तरक्की तथा समाज और परिवार के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी.

कर्बला के समीप मोहर्रम सप्तमी के मौके पर मेले जैसा नजारा दिखा. अलग-अलग स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए. दुद्धी नगर में अपराह्न 4 बजे से रेलवे स्टेशन मोड़ बढनीनाला स्थित कर्बला पर अक़ीदतमंद महिला-पुरुषों के अलावा भारी संख्या में बच्चों का आना- जाना जो शुरू हुई तो यह कार्यक्रम देर शाम तक अनवरत जारी रहा.कमेटी द्वारा सप्तमी के पूर्व कर्बला को रंग-रोगन कर आकर्षक विद्युत झालरों व मास्क लाइट से रोशन किया गया था. केंद्रीय अखाड़ा कमेटी दुद्धी के सदर मन्नू खान द्वारा आने जाने वालों को दिशा निर्देश दिया जा रहा था इस मोंके पर मकतब जबरिया स्कूल के सदर आशीफ खां सरफराज शाह रिजवान खां सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक मनोज मनोज सिंह चोकी इंचार्ज जय शंकर राय अपने पुलिस बल के साथ चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से भ्रमण करती रही.
वहीं दूसरी तरफ एल आई ओ के एस आई विश्वजीत यादव, जायसवाल जी शाहजहां खां
भी मौजूद रहे।







