तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुधी विकास खंड क्षेत्र के बीडर गांव मे स्थित आरोग्य केंद्र पर आशा,एएनएम,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुआ जिसमे बीडर न्याय पंचायत क्षेत्र के आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहे बैठक मे संचारी रोग और दस्तक अभियान पर चर्चा हुआ बैठक मे सीएचओ प्रीति कुमारी ने आशाओ और आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता को बताया की जुलाई महीना भर संचारी रोग पर विशेष अभियान चलाना है ग्यारह जुलाई से दस्तक अभियान का आगाज होगा जिसमे हम सभी को अभी से अलर्ट मोड़ मे रहना होगा एएनएम चंद्रकांति सिंह ने कहा की आशा और आंगनबाडी कार्यकर्ता सामंजसय बना करके रहे क्षेत्र के प्रत्येक घर परिवार पर नजर रखे दस्तक अभियान मे आशा और आंगनबाडी एक दूसरे का सहयोग करते रहे ताकि आसानी से संचारी रोग पनपने से रोका जा सके!एएनएम ममता ने ने भी बताया की क्षेत्र पर कार्यकर्ता नजर जरूर रखे हम सभी का प्रयास रहेगा तो क्षेत्र मे संचारी रोग नहीं पनप सकेगा बैठक के बाद गिद्धमरवा टोला रोड मे जागरूकता रैली निकाला गया कार्यक्रम मे एएनएम चंद्रकांति सिंह, ममता, आशा कार्यकर्ता तारा देवी, पूनम देवी, रुदा देवी, आंगनबाडी कार्यकर्ता सुनीता, प्रतीक्षा, विमला, पिंकी, सुशीला, महिमा समेत क्षेत्र के आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा मौजूद रहे ।






