भाजपा के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मशती के अवसर पर 300 पौधों का वृक्षारोपण किया गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

विन्डमगंज – सोनभद्र

जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है,आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्मशती अवसर पर विन्डमगंज के ग्राम पंचायत सभागार मे गोष्टी सम्पन्न हुई ततपश्चात “एक पेड़ माँ के नाम “वृक्षारोपण कार्यक्रम संम्पन्न हुआ. जिसमे मण्डल अध्यक्ष के द्वारा सभी पदाधिकारी ने मिलकर तीन सौ पेड़ वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा था जिसे गाँव के तालाब के चारो तरफ और अन्य जगहों पर सफलतापुर्वक वृक्षारोपण किया गया.


वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चाँद प्रकाश जैन ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए कहा की प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद एक देश में दो विधान,दो निशान दो प्रधान के प्रबल विरोधी जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने के लिए अपना बलिदान देने वाले जनसंघ के संस्थापक डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जयंती के अवसर पर उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता

वही विन्डम गंज मंडल में आयोजित संगोष्ठी मे विशिष्ट अतिथि के रूप में मण्डल प्रभारी राज बाबू वर्मा जी ने भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला एवं यशस्वी मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, मनोज मिश्रा जी महामंत्री संजय गुप्ता जी व पूर्व मण्डल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता मण्डल उपाध्यक्ष रूपा गुप्ता व मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे,

Leave a Comment