भाजपा के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर “एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण व गोष्टी सम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
रेणुकूट /सोनभद्र

जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वीं जयंती के अवसर पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत रेणुकूट मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिपरी रेणुकूट परिक्षेत्र मे पौधे लगाकर उन्हें याद किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजित संगोष्ठी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री एस सी एस टी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद एक देश में दो विधान,दो निशान दो प्रधान के प्रबल विरोधी जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने के लिए अपना बलिदान देने वाले जनसंघ के संस्थापक डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जयंती के अवसर पर उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष छवि शाह ने कहा डॉ मुखर्जी की विद्वता और ज्ञान संपदा का लोहा उनके राजनीतिक विरोधी भी मानते थे। उन्होंने राष्ट्रहित में सत्ता सुख को त्याग कर लंबे संघर्ष का जटिल मार्ग चुना। उन्होने आजाद भारत मे देश की एकता अखंडता एवं संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति देदी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष छवि शाह ने की।

कार्यक्रम के उपरांत  पिपरी नगर पंचायत व रेणुकूट क्षेत्र में पौधों का पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री आशीष मिश्रा ने किया व मण्डल महामंत्री रामभगत यादव ने व्यवस्था व गोष्टी की तैयारी व सुचना करने वाले सभी कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट किया.

इस मौके पर रेणुकूट भाजपा मण्डल के पदाधिकारी भाजपा काशी क्षेत्र सदस्य महिला मोर्चा इशिका पाण्डेय पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मण्डल मंत्री नीलम राय,मण्डल मंत्री उदयनाथ मौर्या,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष माया गुप्ता, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरन सिंह,पूजा संध्या पाण्डेय,भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश सविता सिंह,सभासद सोनू शाह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील दुबे,पूर्व मण्डल अध्यक्ष ज्वाला सिंह,रानू सिंह,वृन्दावन मौर्या,प्रमोद जायसवाल,पिंटू सिंह,सुशील गुप्ता एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment