तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
रेणुकूट /सोनभद्र
दिलीप दुबे को रक्तदान में उत्कृष्ठ सेवा कार्य के लिए लायंस क्लब इंटरनेशनल के एम सी सी रविन्द्र सग्गर ने इंटरनेशनल सम्मान से किया सम्मानित
मौका था हिंडालको ऑडिटोरियम में आयोजित लायंस क्लब ऑफ रेणुकूट का 55 वां अधिष्ठापन समारोह
लायंस क्लब इंटरनेशनल दुनिया के सबसे बड़े और सबसे सक्रिय सेवा संगठनों में से एक है सामाजिक सेवा कार्य करने वाला गैर राजनीतिक संगठन जो 212 देशों में ,49000 से अधिक क्लब और 1.4 मिलियन सदस्यों के साथ अपनी सेवाएं दे रहा है। लायंस क्लब का उद्देश्य मानवता की सेवा करना और समुदायों के कल्याण में सक्रिय रुप से भाग लेना सेवा कार्य का प्रमुख क्षेत्र दृष्टि हंगर रिलीफ, पर्यावरण, चाइल्डहुड कैंसर,मधुमेह,आपदा राहत, युथ एम्पावरमेंट, ब्लड डोनेशन आदि लायंस क्लब ऑफ रेणुकूट का 55 वां अधिष्ठापन समारोह जो हिंडालको ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ था जिसका मुख्य एजेंडा
सत्र 2024-25 के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले लायन साथियों को प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित करना
और सत्र 2025-26 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह.

इस समारोह मे समाज सेवा का सबसे सर्वोत्कृष्ट और कठिन सेवा रक्तदान जिसके द्वारा जरूरतमन्दों को साक्षात जीवन दान मिलता है इसी क्ष्रेत्र में बेहतरीन सेवा के लिए लायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व वर्तमान में मल्टीप्ल कॉउंसिल चेयरपर्सन पी एम जे एफ लायन इं0 रविन्द्र सग्गर पंजाब व डिस्ट्रिक्ट 321E में पदाधिकारी प्रभात चतुर्वेदी, उदय चंदानी ,उमेश कक्कड़,वीरेंद्र गोयल और निधि कुमार द्वारा इंटरनेशनल सर्टिफिकेट व पिन भेंट कर सम्मानित किया गया
लायन सुभाष राय,लायन बृजेश जायसवाल तथा सदन में उपस्थित सम्मानित जनमानस द्वारा स्टैंडिंग वोवेशन में तालियों की गड़गड़ाहट से सदन गूंज उठा और सदन ने दिलीप दुबे अपना कर्जदार बना लिया तथा और जिम्मेदारियों को सौप दिया मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि मुझे और शक्ति दे ताकि मैं जरूरतमन्दों की रक्त सेवा की उम्मीदों पर खरा उतर सकू.

साथ ही सत्र 25-26 के नए पदाधिकारी अध्यक्ष लायन रोबिन श्रीवास्तव,सचिव लायन ब्रजेश जायसवाल और कोषाध्यक्ष लायन नवीन जोशी एवं नवगठित टीम को दिलीप दुबे द्वारा बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी गई.






