तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट-
केतार प्रखंड संसाधन केंद्र में समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चो के लिए जांच एवं उपकरण वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीपीएम रवि वैद्य,आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया डॉक्टर अमित कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम, उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, सचिव संजय वर्मा, रमेश, रविन्द्र, छोटू पाल, श्याम किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।शिविर में प्रखंड के सभी कोटी के विद्यालयों व विद्यालय के पोषक क्षेत्र के 03-18 वर्ष की आयु के 59 बच्चे भाग लिए। (एडीआईपी) दिव्यांग व्यक्तियों की सहायक उपकरणों की खरीद में सहायता तथा सर्व शिक्षा अभियान स्कीम के तहत ए ल आइ म सिओ भुनेश्वर के विशेषज्ञ टीम के द्वारा जांच कर उन्नीस बच्चों को उपकरण वितरण किया गया। बीस दिव्यांग बच्चे चुने गए जिन्हें अगले वर्ष उपकरण दिया जाएगा एवं बीस बच्चों को जांच किया गया जिनका रिपोर्ट आने के बाद चुना जाएगा। इस शिविर में सभी प्रकार के दिव्यांग की उपस्थिति कराई गई जिससे अधिक से अधिक बच्चो को इसका लाभ मिल सके। वहीं बीपीएम रवि कुमार वैद्य ने कहा की
ADIP (दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरणों की खरीद में सहायता) भारत सरकार की एक योजना है जो दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरणों की खरीद में सहायता प्रदान करती है। इसका उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को उनके जीवन को अधिक स्वतंत्र और सक्षम बनाने में मदद करना है।
SSA (सर्व शिक्षा अभियान) भारत सरकार की एक योजना है जिसका उद्देश्य देश में सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है। इसका लक्ष्य सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना है।






